CG Police: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 58 DSP अफसरों का तबादला, 45 निरीक्षकों को प्रमोशन

MOTI LAL

September 11, 2025

CG Police: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 58 DSP अफसरों का तबादला, 45 निरीक्षकों को प्रमोशन
DSP transfer news

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 58 डीएसपी (DSP) स्तर के अफसरों का तबादला कर दिया है। वहीं, तीन महीने पहले पदोन्नति पाए 45 निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपते हुए डीएसपी के तौर पर पोस्टिंग दी गई है।

नवीन आदेश के मुताबिक मैदानी इलाकों से लेकर पीएचक्यू और ट्रेनिंग सेंटर तक अफसरों की नियुक्तियां बदली गई हैं। इस सूची में 7 सहायक सेनानी और 6 डीएसपी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि पदोन्नत डीएसपी इस समय चंदखुरी पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पर हैं और ट्रेनिंग पूरी होते ही सभी अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर ज्वाइन करेंगे।

प्रमुख बदलाव:

  • एटीएस में पदस्थ रमाकांत साहू को रायपुर सिविल लाइन का सीएसपी बनाया गया है।

  • सुरेश कुमार भगत को पीटीएस मैनपाट से सरगुजा भेजा गया है।

  • शशिकला उईके बस्तर से बेमेतरा डीएसपी बनी हैं।

  • रीना नीलम कुजूर बलौदाबाजार-भाटापारा से सूरजपुर ट्रांसफर की गई हैं।

  • स्वाति मिश्रा को लोक आयोग रायपुर से डॉयल 112 में जिम्मेदारी दी गई है।

सूची में दर्जनों महिला अफसरों को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। गृह विभाग के उपसचिव आर.पी. चौहान ने आदेश जारी किया है। इस बड़े फेरबदल को आगामी कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।

पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहां पढ़े:

  • सुरेश कुमार भगत – PTS मैनपाट से अजाक क्राइम सरगुजा

  • ओमप्रकाश कुजूर – बिलासपुर से मैनपुर

  • तूलसिंह पट्टावी – बालोद से अंबिकापुर

  • नोहरलाल मंडावी – सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मोहला-मानपुर चौकी अंबागढ़

  • यशकरण द्वीप ध्रुव – दुर्ग से धमतरी

  • शशिकला उईके – बस्तर से बेमेतरा

  • सुशील मलिक – गरियाबंद से DSP गरियाबंद

  • कमलेश्वर कुमार भगत – बलरामपुर से क्राइम बलरामपुर

  • बृजेश कुमार तिवारी – सक्ती से पुलिस मुख्यालय रायपुर

  • रमाकांत साहू – ATS रायपुर से CSP सिविल लाइन रायपुर

  • चंद्रशेखर ध्रुव – ACB-EOW से IG सरगुजा रेंज

  • इंद्रभूषण सिंह – महासमुंद से पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर

  • विपीन रंगारी – दुर्ग से नगरी धमतरी

  • चुन्नू तिग्गा – पुलिस मुख्यालय रायपुर से महासमुंद

  • हरविंदर सिंह – मुंगेली से DSP मुंगेली

  • रीना नीलम कुजूर – बलौदाबाजार-भाटापारा से सूरजपुर

  • क्रिसेन्सिया तिर्की – बलौदाबाजार से पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर

  • लता चौरे – रायपुर से PTS माना रायपुर

  • प्रमोद कुमार किस्पोट्टा – सूरजपुर से बलरामपुर

  • गोपाल सिंह धुर्वे – बलौदाबाजार से पुलिस मुख्यालय रायपुर

  • गंगा धुर्वे – PTS माना रायपुर से DSP PTS माना रायपुर

  • सत्यपा तारम – सक्ती से जांजगीर-चांपा

  • मीना चौधरी – PTS माना रायपुर से PTS राजनांदगांव

  • स्वाति मिश्रा – छग लोक आयोग रायपुर से डॉयल 112 रायपुर

  • कुमारी चंद्राकर – सरगुजा से रायपुर

  • मंजूलता राठौर – रायपुर से गरियाबंद

  • श्रुति चक्रवर्ती – रायपुर से बालोद

  • संतोषी ग्रेस – बेमेतरा से सारंगढ़-बिलाईगढ़

  • आशा तिर्की – जशपुर से DSP जशपुर

  • वैजन्तीमाला तिग्गा – पुलिस मुख्यालय रायपुर से दुर्ग

  • किरण गुप्ता – रायपुर

  • रोशनी वासनिक कुजूर – PHQ से SIA रायपुर

  • उषा सौंधिया – कोरबा से बलौदाबाजार

  • विवेक शर्मा – सक्ती से बिलासपुर

  • माया शर्मा – डॉयल 112 रायपुर से बालोद

  • ममता शर्मा अली – दुर्ग से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

  • सत्यकला रामटेके – जांजगीर-चांपा से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

  • योगिताबाली खपर्डे – बलौदाबाजार से जांजगीर

  • प्रमिला मंडावी सामा – रायपुर से कबीरधाम

  • कविता धुर्वे – बस्तर से कांकेर

  • भारती मरकाम – बिलासपुर से दुर्ग

  • लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल – बालोद से पुलिस मुख्यालय रायपुर

  • रुस्तम सारंग (सहायक सेनानी) – अमलेश्वर से भिलाई

  • नरेश नेहरू – बलरामपुर से बालोद

  • तेलेस्फोर मिंज – बिलासपुर से बालोद

  • यादराम बघेल – दुर्ग से STF बघेरा

  • विकास कुजूर – बलरामपुर से कोरबा

  • मनोज गुप्ता – माना रायपुर से कबीरधाम

  • नीलकिशोर अवस्थी – माना रायपुर से राजभवन रायपुर

  • अजय साहू (फिंगरप्रिंट) – रायपुर से PHQ

  • राकेश कुमार – PHQ से फिंगरप्रिंट शाखा PHQ

  • विद्या जौहर – रायपुर से PHQ फिंगरप्रिंट

  • सीमा अहिरवार (रक्षित) – PHQ से भिलाई

  • अनिल कुमार – PHQ से अंबिकापुर

  • संजय शुक्ला – PHQ से विशेष शाखा PHQ

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment