*BSG स्थानीय संघ कसडोल के द्वारा ग्राम पंचायत खैरा में हुआ प्याऊ केन्द्र का शुभारंभ

TEKRAM KOSLE

April 12, 2025

MASB NEWS रिपोर्टर टेकराम कोसले

  • आज दिनांक 12/04/2025 को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के माध्यम से राज्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव जी राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी जी के निर्देशानुसार जिला संघ बलौदा बाजार से जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीमांशु भारती जी पदेन जिला कमीशनर, डी.ओ.सी.श्री सूरज कसार जी, जिला सचिव श्री जगदीश हीरा साहू जी के मार्गदर्शन एवं विकासखण्ड शिक्षाधिकारी कसडोल श्री अरविंद कुमार ध्रुव जी के कुशल निर्देशन मे भारत स्काउट &गाइड स्थानीय संघ कसडोल के सचिव श्री जे.आर.बारले एवं सक्रिय स्काउटर श्री बी.आर.घृतलहरे के प्रयास एवं जनसहयोग से ग्रामपंचायत खैरा (क) के गुड़ी चौक में प्याऊ घर का उद्धघाटन आज दिनांक 12/04/2025 को मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका केशव सोनी जी सरपंच ग्राम पंचायत खैरा द्वारा किया गया |उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे प्रमुख लोगों में श्री केशवप्रसाद सोनी जी अध्यक्ष सतनामी समाज खैरा, श्री एम.एल.घृतलहरे जी आजीवन सदस्य स्काउट, श्री भरत लाल साहजीत जी सक्रिय स्काउटर, श्री बसंत कुमार कोशले जी सक्रिय स्काउटर, श्री किरतन दास मानिकपुरी जी सक्रिय स्काउटर, श्री दानी कैवर्त्य उपसरपंच ग्रामपंचायत खैरा, श्री द्वारीका प्रसाद साहू जी वरिष्ट नागरिक, श्री रामभरोस साहू जी वरिष्ट नागरिक, श्री भुखाऊ राम घृतलहरे जी वरिष्ट नागरिक, श्री जोगनिधी साहू जी वरिष्ट नागरिक, गंगा प्रसाद साहू जी, श्री राजेश दिवाकर जी, महिला स्वसहायता समूह के अध्यक्ष एवं सदस्य गण स्काउट्स एवं गाइड्स, रेंजर में चांदनी साहू, वर्षा साहू, सरीता कैवर्त्य, ज्योती साहू, आदि उपस्थित थे।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “*BSG स्थानीय संघ कसडोल के द्वारा ग्राम पंचायत खैरा में हुआ प्याऊ केन्द्र का शुभारंभ”

Leave a Comment