सिमगा थाना क्षेत्र में मेला के दौरान युवक की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

February 3, 2026

थाना सिमगा।  03.02.2026 ग्राम कामता चितावर मेला में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू एवं लोहे के धारदार कड़ा से प्राणघातक हमला कर युवक की जान ले ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.02.2026 को शाम लगभग 07.30 बजे चितावर धाम, ग्राम कामता में माघी पुन्नी मेला आयोजित किया गया था। मेले के दौरान आरोपी हेमंत यादव अपने अन्य साथियों के साथ रौब झाड़ने एवं दबदबा बनाने की नीयत से ग्राम कामता निवासी राहुल यादव (उम्र 20 वर्ष) के साथ विवाद में उलझ गया।

विवाद के दौरान आरोपियों ने चाकू एवं लोहे के धारदार कड़ा से राहुल यादव पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से मारपीट की, जिससे उसे शरीर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान राहुल यादव की मृत्यु हो गई।

घटना की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मेले में दबदबा दिखाने के उद्देश्य से मारपीट करना स्वीकार किया, जिसके परिणामस्वरूप युवक की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का कड़ा एवं चाकू जप्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को दिनांक 03.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :

1. हेमंत यादव उर्फ सोनू उर्फ मशान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कामता, थाना सिमगा

2. आशीष उर्फ रूपेश साहू उर्फ चब्बा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कामता, थाना सिमगा

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment