
रिपोर्टर टेकराम कोसले
बसना। सरस्वती शिशु मंदिर दशहरा मैदान बसना में 17 मार्च 2026, मंगलवार को रामोत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बसना प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर रामोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से मनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बसना प्रखंड के 52 गांवों में रामोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिस गांव में यह कार्यक्रम आयोजित होगा, वहां पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सुबह 5:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक घर के चौखट पर रंगोली बनाई जाएगी और कलश स्थापित किया जाएगा।
शाम के समय दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा तथा प्रत्येक घर की छत पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। इसके अलावा आधे घंटे का बौद्धिक सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र एवं हिंदू समाज में सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इस बैठक में बसंत देवता, अभिषेक दास, रमेश कर, सविता बर्मन, भूपेंद्र शर्मा, प्रेमचंद भोई, दिनेश डड़सेना, कृष्ण कुमार साहू, सागरचंद पटेल, छंदाचरण बारिक, लोकेंद्र प्रधान, दीपक सेठ, अनिल साव, अनुराग, सुंदर मनी, परसराम, सत्यम पुरोहित, जगन्नाथ महापात्र, चंद्रकांती दुबे, लक्ष्मी दास, राजेश बांक सहित अनेक दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रामोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया और समाज में सांस्कृतिक जागरूकता एवं एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।