बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में भाजपा की कार्यशाला संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन,

BHUPENDRA SINHA

March 23, 2026

 

गरियाबंद :- बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोहरापदर, झाखरपारा, देवभोग एवं कांदाडोंगर मंडलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में थानसिंग निषाद उपस्थित रहे। उन्होंने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” तथा “बूथ प्रबंधन” विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक रणनीतियों से अवगत कराया।

 

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे की मजबूती एवं राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों पर चलते हुए जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता देखने को मिली, वहीं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना और संगठन को और अधिक मजबूत करना रहा।

जिला ब्यूरो

Share this content:

Leave a Comment