छुरा /गरियाबंद:- भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मलेवांचल मंडल, जिला गरियाबंद में मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री थानसिंग निषाद ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन एवं “मन की बात” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर आधारित है और मजबूत बूथ ही पार्टी की सफलता की कुंजी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से “मेरा बूथ – सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम “मन की बात” को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और उसे जन-जन से जोड़ने पर भी जोर दिया।
इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री थानसिंह निषाद एवं मंडल के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।