भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया, जयकारों से गूंजा शीतला मंदिर प्रांगण,

BHUPENDRA SINHA

April 6, 2026

छुरा / गरियाबंद :- नगर के हृदय स्थल शीतला मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर के नेतृत्व में बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रांगण में “भारत माता की जय” एवं “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय व ऊर्जावान बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन एवं पार्टी के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र निर्माण में भाजपा की भूमिका को स्मरण किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज अपने स्थापना के गौरवशाली 47वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ती है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन विस्तार, सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी और आगामी चुनावों में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद ने कहा कि भाजपा 47वा वर्ष मे प्रवेश कर चुकी है जहाँ भाजपा सरकार की ट्रीपल इंजन शासन मे जनहित और विकास का कार्य तेजी से हो रहा है आगे भी सतत हम सभी कार्यकर्ता शासन कि योजना को अंतिम छोर तक पहुंचाने का संकल्प लेते है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी की उपलब्धियों, संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मंडल महा मंत्री रामलाल कुलदीप, तुलसी साहू, रिंकू सचदेव, हेमंत कंसारी, थानसिंह निषाद, बलराज पटेल, भोलेशंकर जायसवाल, अजय दीक्षित, गिरिवर लहरे,छोटू सोनी, नरेंद्र पटेल, श्रीमती संगीता दीक्षित, चित्ररेखा ध्रुव, रजनी लहरे, तोकेश्वरी मांझी, मीना चंद्राकर,कंचन सिन्हा, वेदिका वासनिक, लीना दुबे, भगवती दीवान, संतोषी साहू, हेमलता ध्रुवा एवं भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment