भाजपा युवा मोर्चा नेता संकेत वर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार के ‘संकल्प’ बजट को बताया ऐतिहासिक, समावेशी विकास को मिलेगी नई गति

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 24, 2026

पलारी (बलौदाबाजार-भाटापारा)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं भाजपा मंडल पलारी के कोषाध्यक्ष संकेत वर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को प्रदेश के समग्र एवं समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया है।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के समय जहां बजट लगभग ₹5,000 करोड़ का था, वहीं आज यह बढ़कर ₹1,72,000 करोड़ तक पहुंच गया है। सरकार का तीसरा बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद इस वर्ष ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है, जो समावेशी विकास और अधोसंरचना विस्तार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालयों को ₹731 करोड़ तथा 25 महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए ₹25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार एवं रायगढ़ के 5 शासकीय महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हेतु ₹15 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। किसानों के विद्युत पंपों पर बिजली बिल सब्सिडी के लिए ₹5,500 करोड़, महिला एवं बाल विकास योजनाओं के लिए ₹10,857 करोड़ तथा स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयामों तक पहुंचाएगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment