नगर पंचायत कसडोल वार्ड क्रमांक 7 हड़हापारा से भाजपा पार्षद प्रत्याशी को मिल रहा जनसमर्थन, वार्ड विकास मेरी पहली प्राथमिकता: भानु।

MOTI LAL

January 30, 2025

कसडोल। नगर पंचायत कसडोल से इस बार वार्ड क्रमांक 07 के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सबके चहते युवा सहज, शिक्षित मृदुभाषी मिलनसार, तेजतर्रार पत्रकार एवं समाजसेवी भानु प्रताप साहू को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। जहां भाजपा से टिकट मिलते ही भानु प्रताप साहू को अपार सहयोग अपने वार्ड वासियों का जन समर्थन मिल रहा है। वही वार्ड क्रमांक 07 के वार्डवासी इस बार योग्य प्रत्याशी भानु प्रताप साहू को अपने बीच पाकर जीत के लिए दृढ़ संकल्पित हो कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे हैं। वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद प्रत्याशी भानू प्रताप साहू ने बताया मेरी ताकत मेरी कार्यकर्ता और जनता है मैं सदैव वार्ड के विकास लिए अच्छा काम करूंगा, मुझे वार्ड वासियो का अपार जन सहयोग मिल रहा है। मेरे वार्ड की विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सबका साथ,सबका विश्वास, सबका विकास हमारी पार्टी का लक्ष्य है जिसे हम हर संभव सबके सहयोग से पूरा करने के लिए सदैव तत्पर है।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “नगर पंचायत कसडोल वार्ड क्रमांक 7 हड़हापारा से भाजपा पार्षद प्रत्याशी को मिल रहा जनसमर्थन, वार्ड विकास मेरी पहली प्राथमिकता: भानु।”

Leave a Comment