टेलीग्राम पर बिटकॉइन निवेश का झांसा, ₹12.43 लाख की साइबर ठगी — आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 11, 2026


बलौदाबाजार | 11 अप्रैल 2026

साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने टेलीग्राम के जरिए बिटकॉइन निवेश का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को राजस्थान के सीकर जिले से हिरासत में लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंचशील नगर निवासी भानु प्रसाद भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अप्रैल 2022 में टेलीग्राम के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर बिटकॉइन खरीदकर एक कंपनी में निवेश करने पर अधिक मुनाफा देने का झांसा दिया।

आरोपी ने प्रार्थी को फर्जी ईमेल लिंक भेजकर नेट बैंकिंग के जरिए अलग-अलग किस्तों में कुल ₹12,43,250 की राशि निवेश करवा ली। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। मामले में सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 843/2022 के तहत धारा 420, 406, 34 भादवि एवं 66D आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, टेलीग्राम आईडी और फर्जी ईमेल लिंक की गहन जांच करते हुए आरोपी सुभाष चंद्र धायल (31 वर्ष) निवासी जिला सीकर, राजस्थान को चिन्हित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया पूछताछ में आरोपी ने टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को बिटकॉइन निवेश का लालच देकर ठगी करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर मिलने वाले लालच से बचें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment