आमाघाट अफीम मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

TEKRAM KOSLE

March 24, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

रायगढ़, 23 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में सामने आए चर्चित अफीम प्रकरण में फरार आरोपी को पुलिस ने अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए झारखंड से गिरफ्तार किया है।
अंतरराज्यीय ऑपरेशन में मिली सफलता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल और तमनार पुलिस के साथ मिलकर झारखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी एमानुएल भेंगरा (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश अब भी जारी है।
भारी मात्रा में अफीम पहले ही जब्त
इस मामले में पुलिस पहले ही बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।
60,326 अफीम पौधे (लगभग 2877 किलोग्राम)
3.02 किलोग्राम तैयार अफीम
जब्त की जा चुकी है। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई
पूरा मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब फरार आरोपियों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
ऑपरेशन “आघात” के तहत अभियान जारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और इससे जुड़े नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय स्तर पर भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की सतत कार्रवाई
रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस टीम अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment