
रिपोर्टर टेकराम कोसले
रायगढ़, 19 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में थाना घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मकान चोरी के एक मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेरम में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी किशन लाल जोल्हे (29 वर्ष), निवासी ग्राम टेरम ने 17 मार्च 2026 को थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ ईंट निर्माण कार्य के लिए गांव से बाहर गए थे। इस दौरान 8 से 10 फरवरी के बीच अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर रखा LED टीवी, आयरन, कांस के बर्तन और तांबे के पैसे सहित लगभग 15,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिससे संदेह के आधार पर दो युवकों — गजेन्द्र सारथी उर्फ गज्जु (19 वर्ष) और परमेश्वर राठिया (19 वर्ष) के नाम सामने आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 9 फरवरी की रात सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की और सामान को प्लास्टिक बोरी में भरकर रेलवे ट्रैक के रास्ते अपने घर ले गए। बाद में आपस में बांट लिया और कुछ सामान कबाड़ी को बेच दिया।
क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
बैटरी और आयरन (कीमत लगभग ₹8,000)
कांस के बर्तन (कीमत लगभग ₹1,200)
कुल मिलाकर ₹9,200 का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक प्रदीप तिग्गा और भानु चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
SSP का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।