
रिपोर्टर टेकराम कोसले
बलौदाबाजार-भाटापारा | 14 दिसंबर 2025
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, जुआ-सट्टा एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना पलारी पुलिस द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 की संध्या विशेष छापामार अभियान चलाकर शराब भट्टी के आसपास अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर, सड़क किनारे स्थित होटल, ढाबा एवं ठेला में लोगों को शराब पीने व बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों तथा सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
09 संचालकों एवं शराब पीने वालों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 09 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया, जो अवैध रूप से शराब पिलाने, चखना सेंटर का संचालन करने एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. हरीश यादव (28 वर्ष), निवासी ग्राम रोहांसी, थाना पलारी
2. साहिल साहू (19 वर्ष), निवासी ग्राम रोहांसी, थाना पलारी
3. राकेश यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम रोहांसी, थाना पलारी
4. रोमित यादव (19 वर्ष), निवासी ग्राम रोहांसी, थाना पलारी
5. सूरज साहू (25 वर्ष), निवासी ग्राम रोहांसी, थाना पलारी
6. रिकेश यादव (26 वर्ष), निवासी ग्राम रोहांसी, थाना पलारी
7. डोमार कोशले (46 वर्ष), निवासी ग्राम नवागांव, थाना पलारी
8. हिमांशु भारद्वाज (20 वर्ष), निवासी ग्राम अमेरा, थाना पलारी
9. सीता माण्डले (43 वर्ष), निवासी ग्राम दतान, थाना पलारी
अवैध शराब कारोबार पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई