जांजगीर-चांपा में बड़ी कार्रवाई अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 13 हाईवा और 3 ट्रैक्टर जब्त

SARJU PRASAD SAHU

March 26, 2026

जांजगीर-चांपा। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में औचक जांच कर अवैध रेत परिवहन में लिप्त वाहनों पर कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 6 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। वहीं, चांपा क्षेत्र के हथनेवरा में 6 हाईवा और 3 ट्रैक्टर पकड़े गए। इसके अलावा पामगढ़ क्षेत्र में भी 1 हाईवा को अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। इस तरह कुल 13 हाईवा और 3 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन मामलों में अवैध परिवहन पाया गया है, उनमें संबंधित वाहन मालिकों और परिवहनकर्ताओं के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। टीमों द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment