बड़ी कार्रवाई: कबाड़ बिनने की आड़ में चल रहा था गांजे का धंधा, सिरगिट्टी पुलिस ने तस्कर को दबोचा
बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कबाड़ बिनने की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 2.475 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
सिरगिट्टी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कबाड़ इकट्ठा करने के बहाने प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध मोहम्मद गुलाम को हिरासत में लिया।
तलाशी में खुला राज
जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास रखे बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। आरोपी कबाड़ बीनने का नाटक कर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई।
पुलिस की कार्रवाई:
आरोपी का नाम: मोहम्मद गुलाम
बरामदगी: 2.475 किलोग्राम गांजा
अनुमानित कीमत: ₹30,000
धारा: आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।