समाधान सेल की सूचना पर सुहेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शराब कोचिए गिरफ्तार
सुहेला | पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में संचालित महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” अपराधियों पर नकेल कसने में वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में आज थाना सुहेला पुलिस ने समाधान सेल से मिली सटीक सूचना के आधार पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, समाधान सेल के हेल्पलाइन नंबर पर ग्राम धोबनीडीह के पास अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सुहेला पुलिस टीम ने ग्राम धोबनीडीह मेनरोड ब्रेकर के पास घेराबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्रियां जप्त की हैं:
- अवैध शराब: 96 पाव देशी मसाला शराब (अनुमानित कीमत ₹9600)।
- वाहन: शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 R5991)।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सुहेला में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
- पवन पाटले (23 वर्ष), निवासी- ग्राम डिग्गी, थाना भाटापारा ग्रामीण।
- कौशल कुमार पाटले (26 वर्ष), निवासी- ग्राम डिग्गी, थाना भाटापारा ग्रामीण।
पुलिस विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत, अवैध गतिविधि या आपराधिक सूचना समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।