थाना नांदघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 जुआरी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

December 12, 2025

बेमेतरा, 12 दिसम्बर 2025
एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में थाना नांदघाट पुलिस टीम ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नगदी 45,360 रुपये, 52 ताश पत्ते, 8 मोबाइल फोन, तथा 6 मोटरसाइकिलें सहित कुल ₹3,55,360 मूल्य का माल जब्त किया।


जब्त किए गए सामान का विवरण

  • 💵 नगदी रकम: ₹45,360

  • 🃏 52 पत्ती ताश

  • 📱 08 मोबाइल फोन (लगभग ₹60,000 मूल्य)

  • 🏍️ 06 मोटरसाइकिल (लगभग ₹2,50,000 मूल्य)

  • कुल जब्ती: ₹3,55,360


गिरफ्तार जुआरी

  1. युगल किशोर साहू, 41 वर्ष, ग्राम एरमशाही (चौकी मारो)

  2. बिन्दा प्रसाद कुर्रे, 59 वर्ष, ग्राम डिघोरा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली

  3. रामनारायण कश्यप साईतोडे, 35 वर्ष, वार्ड 11 मारो

  4. शत्रुहन घृतलहरे, 32 वर्ष, ग्राम झिलगा (चौकी मारो)

  5. विश्वप्रताप वर्मा, 30 वर्ष, निवासी जलसो, थाना कोनी, बिलासपुर

  6. देवकांत दिवेदी, 38 वर्ष, ग्राम गतौरी सेमरताल, थाना कोनी, बिलासपुर

  7. रिज़वान खान, 46 वर्ष, वार्ड 09 सरगांव, जिला मुंगेली

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment