महासमुंद। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बागबाहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के “शिकायत हेल्प डेस्क–संवाद” व्हाट्सएप्प नंबर 9479229939 पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बागबाहरा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग और सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले आरोपी राजकुमार पटेल (38 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 2, झलप चौक बागबाहरा को गिरफ्तार किया है। मौके पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग का उपकरण, इलेक्ट्रिक तौल मशीन सहित अन्य खतरनाक सामग्री बरामद की।
➡️ क्या-क्या हुआ जब्त
07 नग खाली गैस सिलेंडर
गैस रिफिलिंग उपकरण एवं पाइप
इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन
इक्को वाहन (CG 04 MS 7570)
मारुति वेगनार कार
कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 8 लाख 09 हजार रुपये आंकी गई है।
➡️ इन धाराओं के तहत कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ
धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम
धारा 288 बीएनएस
के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
➡️ पुलिस की अपील
महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे “संवाद” व्हाट्सएप्प नंबर 9479229939 को सेव कर अपने आसपास हो रही किसी भी अवैधानिक गतिविधि की जानकारी साझा करें।
📌 गुप्त सूचना देने के लिए 1 और शिकायत दर्ज कराने के लिए 2 विकल्प चुन सकते हैं।
📌 सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
➡️ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गैस कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।