महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लाख का गांजा जब्त, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

January 16, 2026

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लाख का गांजा जब्त, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विरेन्द्र सेन
​महासमुंद | 16 जनवरी 2026 महासमुंद पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। Anti Narcotics Task Force (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है।
​दो लग्जरी कारों से हो रही थी तस्करी

​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा लग्जरी वाहनों का उपयोग कर गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकेबंदी की और दो क्रेटा कारों को रोका। तलाशी लेने पर वाहनों के भीतर से 150 किलो गांजा बरामद हुआ।
जब्ती का विवरण
​पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित मशरूका जब्त किया है:
​अवैध गांजा: 150 किलोग्राम (कीमत ₹75,00,000)
​वाहन: 02 नग क्रेटा कार (कीमत ₹20,00,000)
​मोबाइल: 03 नग टचस्क्रीन फोन (कीमत ₹15,000)
​कुल जुमला कीमती: ₹95,15,000 (पचानबे लाख पंद्रह हजार रुपये)
3 अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्त में
​पकड़े गए तीनों आरोपी अन्य राज्यों के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बड़े शातिर तरीके से ओडिशा से गांजा लाकर अन्य राज्यों में खपाने की फिराक में थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है।
​एक माह में 4 करोड़ से अधिक की जब्ती

महासमुंद पुलिस नशामुक्त अभियान के तहत आक्रामक कार्रवाई कर रही है। पिछले मात्र एक माह के भीतर कुल 860 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ 30 लाख रुपये है।

Share this content:

Leave a Comment