बलौदाबाजार 13 दिसम्बर 2025 जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर लगातार सख्ती जारी है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा नियमित निगरानी के साथ कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को तहसील पलारी एवं भाटापारा क्षेत्र में कोचियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 605 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम लछनपुर में साहेब लाल साहू से 200 बोरी अवैध धान जब्त कर उसे ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया। वहीं तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम तरेंगा में बिचौलिया मनोज साहू के गोदाम से 405 कट्टा अवैध धान जब्त कर गोदाम को सील किया गया।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम पलारी दीपक निकुंज, एसडीएम भाटापारा श्यामा पटेल, तहसीलदार यशवंत राज, नायब तहसीलदार पंकज बघेल सहित मंडी बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#अवैध_धान #धान_जब्ती #बलौदाबाजार_समाचार #पलारी #भाटापारा #छत्तीसगढ़_न्यूज #संयुक्त_टीम_कार्रवाई #धान_भंडारण #बिचौलिया_कार्रवाई #मंडी_बोर्ड #राजस्व_विभाग #खाद्य_विभाग #CGNews