रिकोकला में माँ बगलामुखी मंदिर का भूमिपूजन सम्पन्न। 

SARJU PRASAD SAHU

January 26, 2026

रिकोकला।जिला बलौदाबाजार के कसडोल विकासखंड अंतर्गत वनाँचल ग्राम रिकोकला में बगलामुखी माता के मंदिर निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन कि गई। ज्ञात हो कि बीते 4 वर्षो से लगातार ग्राम रिकोकला में बगलामुखी माता का दरबार लगते आ रहा है जहाँ लाखों कि संख्या में श्रद्धांलूँ अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु आ चुके है। और प्रत्येक मंगलवार को यहाँ माता कि चौकी लगती है जिसमें लोग शाम होते ही हजारों कि संख्या में पहुंचते है। और गाड़ी कि. लम्बी कतारें माता दरबार के बाहर ख़डी दिखाई देती है। माता बगलामुखी मंदिर कि बात करें तो माता का मंदिर नलखेड़ा मध्यप्रदेश में विद्यमान है जिसे कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण के निर्देश पर पांडवो के द्वारा बनाया गया था जो 500 वर्ष पुराना है और आज भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने जाते है और माता का मंदिर अब रिकोकला में बनने जा रहा है।भूमिपुजन के अवसर पऱ प्रमुख रूप से ग्राम रिकोकला निवासी नोहर सोनवानी पूर्व सरपंच रिकोकला, समाज सेवी रतन सिंह डड़सेना,माता सेवक और राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि संतोष दीवान,माता सेवक नंद कुमार डड़सेना, माता सेवक किशन डड़सेना, प्रेम डड़सेना, चैनसिंह डड़सेना,डमरू लाल डड़सेना,कुमार यादव, गंगादिन साहू, शिवा साहू सहित बड़ी संख्या में सेवक गण व श्रद्धांलू गण उपस्थित रहें।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment