चरौदा ग्राम में डीएमएफ मद से 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्य की शुरुआत की गई।

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 1, 2026


चरौदा ग्राम में आज सुबह 11 बजे डीएमएफ मद से प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सीसी रोड संत राम महिलांग के घर से प्रारम्भ होकर अमहा तालाब की ओर जाएगा। इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री रवि बंजारे, जनपद सभापति नीलिमा चरण दास कोसले, सरपंच लोकेश्वरी लोकनाथ जायसवाल, ग्राम प्रमुख ब्रिज लाल साहू, उपसरपंच मिथलेश जायसवाल, जंगलोर सरपंच प्रतिनिधि खिलेंद्र पाटरे सहित पंचगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा साध राम साहू, रूखमणि कोसले, विजय साहू, संतोष ध्रुव, मैनू जलहरे, मंगलू बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीएमएफ मद से संचालित विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामवासियों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment