भगवती मानव कल्याण संगठन ने नए साल की शुरुआत मानव समाज में सुख समृद्धि और शांति अहिंसा की कामना के लिए 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा का भव्य आयोजन किया।

MOTI LAL

January 1, 2025

कसडोल। पुराने वर्ष की विदाई और नए वर्ष के आगमन के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन ने समस्त मानव समाज के सुख समृद्धि , शांति और अहिंसा की कामना करते हुए 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य आयोजन नगर के साहू धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे की गई एवं श्री दुर्गा चालीसा पाठ का समापन 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे हुआ। प्रथम दिवस दिवस आरती क्रम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई है 24 घंटे पूर्ण होने के पश्चात माताभगवती जगतजननी जगदम्बे माँ एवं परमपूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के जयकारों एवं दिव्य आरती क्रम के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया।

भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा इस तरह के अनुष्ठान पूरे जिले भर के दर्जनभर स्थानों में किया जा रहा है। सभी स्थानों से लोगो को नए वर्ष में नशामुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान,चेतनावान जीवन जीने का आवाहन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में संगठन के सदस्य और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे उसे संबोधित करते हुए संगठन जिला अध्यक्ष नेमीचंद पटेल ने कहा कि यह नववर्ष अत्यंत की महत्वपूर्ण है क्योंकि आप सभी ने यहां उपस्थित होकर माता भगवती एवं परमपूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया है जिससे निश्चित ही आपको पूरे साल आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होगी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष दशरथ जायसवाल ने नगर के सभी लोगो को नशामुक्त,मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीने का आवाहन किया। आभार प्रदर्शन उमेन्द्र राम निर्मलकर ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू,जिला अध्यक्ष नेमीचंद पटेल, दशरथ जायसवाल, महेसराम साहू, अनिल श्रीवास, ब्लाक अध्यक्ष पदुमनाथ साहू, तहसील अध्यक्ष उमेन्द्र राम निर्मलकर, टीम प्रमुख सुनील पैकरा, योगेश राव होल्कर, महिला शाखा तहसील अध्यक्ष दुर्गा विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और नगरवासी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “भगवती मानव कल्याण संगठन ने नए साल की शुरुआत मानव समाज में सुख समृद्धि और शांति अहिंसा की कामना के लिए 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा का भव्य आयोजन किया।”

Leave a Comment