बसना मंडल द्वारा कृषि उपज मंडी में एसआईआर विषय पर महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित

TEJASWI NATH SONI

December 24, 2025

बसना।

भारतीय जनता पार्टी बसना मंडल द्वारा आज कृषि उपज मंडी परिसर में एसआईआर (SIR) विषय को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने एसआईआर की आवश्यकता, उसकी प्रक्रिया तथा संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एसआईआर से जुड़े विषयों को गंभीरता से समझें और जनता तक सही जानकारी पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक डॉ. एन.के. अग्रवाल, वरिष्ठ नेता रमेश अग्रवाल, बसना मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, महामंत्री सरोज पटेल एवं दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष महेंद्र साव एवं भारत लाल चौधरी, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, मंत्री गिरजानंद, अरुण स्वर्णकार, नरेश चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, पार्षद महेंद्र सिंह अरोड़ा, जनपद सदस्य मधु खुटे, जन्म जय साव, अभिमन्यु जयसवाल, कामेश बंजारा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी बूथ अध्यक्ष, समस्त BLA2 एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यशाला के दौरान एसआईआर से जुड़े तकनीकी एवं संगठनात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यशाला का समापन किया।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment