बलौदाबाजार कलेक्टर घेराव में पहुंचे ,सोनाखान से सैकड़ों कार्यकर्ता-युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

February 19, 2026

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया। यह एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन मनरेगा की कथित गलत नीतियों और भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे ने किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान से अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बलौदाबाजार पहुंचे और धरना कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

धरना स्थल पर प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़, विधायक इंद्र साव, पूर्व विधायक जनक वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर एवं जिला प्रभारी अशोक राज आहूजा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सोनाखान से बड़ी भागीदारी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक के साथ नल कुमार पटेल, प्रेमशिला नायक, पल्लवी दुबे, डॉ. देव कुमार साहू, मुरलीधर मिश्रा, जीवर्धन पटेल, नानकेश्वर पटेल, हेमंत दुबे, चंद्रशेखर नायक, चंद्रभान साहू, तुलेश्वर वर्मा, राम शंकर साहू, महावीर गोंड, दया दास महंत, जब्बार खान, गोपी कोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा से जुड़े प्रस्तावित बदलावों को मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक बताते हुए सरकार से नीतियों पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया।

धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment