बलौदाबाजार शहर को मिला मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

SARJU PRASAD SAHU

February 4, 2026

 

 

 

 

 

बलौदाबाजार। 4 फरवरी 2026 जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज अंबेडकर चौक, बलौदाबाजार में मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ का विधिवत उद्घाटन किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता एवं वन मंडलाधिकारी श्री गणवीर धम्मशील ने फीता काटकर इस आधुनिक ट्रैफिक पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में वर्तमान में बलौदाबाजार, भाटापारा एवं सिमगा में मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ स्थापित किए गए हैं, जिससे व्यस्त चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर यातायात नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में यातायात शाखा भाटापारा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया गया है, जो जिले में यातायात प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

यह मॉडर्न ट्रैफिक पुलिस बूथ मजबूत संरचना के साथ तैयार किया गया है और इसमें ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। बूथ में फैन, पीए सिस्टम तथा जनरेटर की व्यवस्था की गई है, जिससे दिन-रात यातायात संचालन में किसी प्रकार की बाधा न हो। रात्रिकाल में भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

बूथ के भीतर एक साथ दो पुलिसकर्मी उपस्थित रहकर व्यस्त चौक-चौराहों पर यातायात को सुचारू रूप से नियंत्रित कर सकेंगे। इससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

जिला पुलिस का यह प्रयास जिले में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment