गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस सम्मानित

TEJASWI NATH SONI

January 27, 2026

बलौदाबाजार, 26 जनवरी 2026।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन चक्रपाणी स्कूल ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर, द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिला पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता, साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान एवं ऑपरेशन शुद्धि विषयों को रेखांकित करते हुए तैयार की गई पुलिस झांकी को माननीय मुख्य अतिथि द्वारा द्वितीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में परेड मार्च के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरुष पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार एवं महिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परेड ने अनुशासन, समन्वय और प्रशिक्षण की उच्च गुणवत्ता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त, अपराधियों की धरपकड़, उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय जांच-विवेचना, अनुकरणीय अनुशासन तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुल 14 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को माननीय मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी:

  1. निरीक्षक प्रणाली वैद्य – प्रभारी, साइबर सेल

  2. निरीक्षक अजय झा – थाना प्रभारी, कसडोल

  3. उप निरीक्षक प्रियेस जॉन – यातायात शाखा, बलौदाबाजार

  4. उप निरीक्षक संदीप बंजारे – थाना प्रभारी, गिधपुरी

  5. सहायक उप निरीक्षक मनीष वर्मा – पुलिस कार्यालय, बलौदाबाजार

  6. सहायक उप निरीक्षक पुष्पा राठौर – थाना भाटापारा ग्रामीण

  7. प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल – थाना सिटी कोतवाली

  8. प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश मरकाम – यातायात शाखा, सिमगा

  9. आरक्षक सूरज बंजारे – थाना पलारी

  10. आरक्षक अनवर कुर्रे – थाना गिधपुरी

  11. आरक्षक राकेश शर्मा – थाना राजादेवरी

  12. आरक्षक युगल किशोर ध्रुव – थाना सिमगा

  13. आरक्षक रमाकांत साहू – रक्षित केंद्र, बलौदाबाजार

  14. आरक्षक सोमेश्वर खूंटे – पुलिस कार्यालय, बलौदाबाजार

जिला पुलिस प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कर्मियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें जनसेवा व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करते हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment