विष्णु कुमार यादव – जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। कोरबा के दीपक नगर स्थित अपने निवास से लैलूंगा एवं रायगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर निकले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री आयुष शर्मा का लैलूंगा पहुंचने पर छात्र-छात्राओं एवं परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज विद्यार्थियों की शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा आधारभूत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनके समाधान हेतु संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अपने संबोधन में आयुष शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल परीक्षा और डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बौद्धिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए छात्र हितों की आवाज को मजबूत करने की बात कही।
उन्होंने परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास और सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में उनके प्रेरणादायी विचारों से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।