राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

January 13, 2026


बलौदाबाजार, 13 जनवरी 2026।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिले में बालिकाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) द्वारा *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* योजनांतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज एवं शासकीय हाई स्कूल करदा में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें बाल विवाह की रोकथाम, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न, कौशिल्या सोनवानी, सुश्री नम्रता साहू सहित लाइवलीहुड कॉलेज एवं विद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment