आंगनबाड़ी केन्द्र असनीद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

TEJASWI NATH SONI

February 17, 2026

बलौदाबाजार, 17 फरवरी 2026। कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र असनीद में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत असनीद में आईटीआई एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को सी-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दी गई तथा संबंधित सदस्यों को ऑनबोर्ड किया गया। उपस्थित जनों को महिला एवं बाल अधिकारों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं इंफोग्राफिक्स के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन 181, सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुश्री मंजू तिवारी, जिला मिशन समन्वयक प्रीति नवरत्न, ग्राम पंचायत असनीद के सरपंच संतोष कुमार ध्रुव, सचिव जिगेश्वर पैकरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, ग्रामवासी, आईटीआई एवं कॉलेज के प्राचार्य सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण का निर्माण करना रहा।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment