Autralia Defeat South Africa: तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 276 रनों से करारी हार दी। यह मुकाबला 24 अगस्त 2025 को खेला गया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन तीसरे मैच में कंगारू टीम ने पलटवार करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 432 रनों का विशाल स्कोर बनाया। ट्रेविस हेड ने 142 रन, मिचेल मार्श ने 100 रन और कैमरून ग्रीन ने 118 रनों की नाबाद पारी खेली। एलेक्स कैरी भी 50 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे।
साउथ अफ्रीका की टीम 24.5 ओवर में केवल 155 रन पर ढेर हो गई और इस तरह उन्हें वनडे इतिहास की छठवीं सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार रही। इस हार के बाद साउथ अफ्रीका की टीम को अपनी रणनीतियों पर गंभीरता से विचार करना होगा।
वनडे इतिहास की सबसे बड़ी हारें
वनडे क्रिकेट में रनों से मिलने वाली सबसे बड़ी हारों में भारत का नाम सबसे ऊपर है। 15 जनवरी 2023 को भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराया था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 390 रन बनाए। शुभमन गिल ने 116 और विराट कोहली ने नाबाद 166 रन बनाए। जब श्रीलंका ने इस विशाल लक्ष्य का पीछा किया, तो कोई भी बल्लेबाज 20 से अधिक रन नहीं बना पाया और टीम 73 रन पर ही ढेर हो गई।
ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड
25 अक्टूबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 400 रनों का लक्ष्य दिया। नीदरलैंड की टीम इस लक्ष्य को नहीं पा सकी और ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 309 रनों से जीत लिया।
