सूरजपुर में मामी–भांजा प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, जन्मदिन पर युवती की हत्या

TEJASWI NATH SONI

February 7, 2026

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामी–भांजा के अवैध प्रेम संबंध का अंत बेहद दर्दनाक और खौफनाक रूप में हुआ। आरोप है कि युवक ने अपने जन्मदिन के दिन ही प्रेमिका मामी की दुपट्टे से गला घोंटकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अपने पति को छोड़कर बीते दो वर्षों से आरोपी युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना वाले दिन आरोपी ने महिला को घुमाने के बहाने घर से बुलाया, जिसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment