होली के दौरान उपद्रव की कोशिश पड़ी भारी, पलारी पुलिस की सख्ती—सात युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 5, 2026

पलारी। होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले सात युवकों के विरुद्ध पलारी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ग्रामीणों से शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया।

पुलिस के अनुसार राज चेलक (21) पिता रंजीत, निवासी छड़िया; गिरजा शंकर सेन (20) पिता गिरवर, निवासी छेरकापुर; करन महिलांगे (27) पिता नारायण, निवासी अछोली; विषय फेकर (27) पिता अवधराम, निवासी छेरकापुर; सरोज कुमार फेकर (31) पिता दयाराम, निवासी छेरकापुर; खिलेश्वर घृतलहरे (19) पिता धर्मेन्द्र, निवासी सरकीपार तथा करन घृतलहरे (19) पिता बल्लूराम, निवासी सरकीपार शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शांति भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा थाना पलारी में शिकायत की गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। सभी आरोपियों को आगे की कार्यवाही हेतु एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment