रोहांसी में जिला सहकारी बैंक का एटीएम कक्ष असुरक्षित, अज्ञात व्यक्ति ने रात में तोड़ा कांच

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 21, 2026

रोहांसी। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार रात 20 मार्च 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने रोहांसी स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा के एटीएम कक्ष में तोड़फोड़ कर सामने लगा पूरा कांच तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब की बोतल से वार कर एटीएम कक्ष के शीशे को चकनाचूर कर दिया।

हैरानी की बात यह है कि घटना रात के समय हुई और एटीएम कक्ष का सामने का कांच पूरी तरह टूट गया, लेकिन इसकी जानकारी सुबह तक किसी को नहीं लग सकी। शनिवार सुबह जब बैंक का चपरासी रोजाना की तरह सफाई करने पहुंचा, तब टूटे हुए कांच को देखकर मामले का खुलासा हुआ।

घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति शराब की शीशी से कांच पर वार करते हुए दिखाई दे रहा है। कांच पूरी तरह टूट जाने से एटीएम कक्ष को नुकसान पहुंचा है और यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी वारदात की कोशिश की गई थी।

इस घटना ने क्षेत्र में बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह सुरक्षा में लापरवाही बनी रही तो भविष्य में किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment