भाजपा मंडल रोहांसी कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती, दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

December 25, 2025

रोहांसी | 25 दिसंबर 2025

भाजपा मंडल रोहांसी कार्यालय में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, इसके बाद अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

मंडल अध्यक्ष विजय कोसले ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और सेवा की मिसाल है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दिखाते हैं। वहीं मंडल महामंत्री मोहन साहू ने कहा कि अटल जी ने अपने नेतृत्व से देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई।

कार्यक्रम में लखन यादव, बुधारू साहू, युगल साहू, कमलेश चतुर्वेदी, कौशल साहू, नोहर मार्कण्डेय, सोमनाथ साहू, अवधेश साहू, हरिकीर्तन यादव, रोहित साहू व खिलेंद्र साहू सहित भाजपा मंडल रोहांसी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment