ग्राम छेरकापुर के अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में कलेक्टर कुलदीप शर्मा का आगमन

TEKRAM KOSLE

March 19, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

बलौदाबाजार। ग्राम छेरकापुर में स्थित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में आज बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न डिजिटल सेवाओं का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने केंद्र के माध्यम से मिल रही ऑनलाइन सेवाओं—जैसे शासकीय योजनाओं का पंजीयन, दस्तावेज़ निर्माण एवं अन्य डिजिटल सुविधाओं—की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को समय पर और सुगमता से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए उपयोगी पहल बताया और इसके बेहतर संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment