मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

January 10, 2026

बिरेन्द्र कुमार सेन MASB न्यूज रिपोर्टर बया

दिनांक 10.01.2026

● ग्राम पासिद में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
● चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा

त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 02 घंटे के भीतर आरोपी को लिया गया हिरासत में
● *आरोपी से चोरी का मोटरसाइकिल क्र. CG22 9227 किया गया बरामद

दिनांक 9.01.2026 को प्रार्थी किशन लाल पटेल निवासी ग्राम करहीबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *दिनांक 08.01.2026 की रात्रि 08:00 बजे घरेलू काम से ग्राम पासिद गया हुआ था, जहां मोटरसाइकिल को मंदिर के पास खड़ा करके बस्ती तरफ चला गया। वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल CG22 M 9227 वहां पर नहीं था, जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया* गया था। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 27/2026 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के संबंध में पता तलाश प्रारंभ किया गया। इस बीच पुलिस टीम द्वारा ग्राम पासिद में ग्राम वासियों एवं मोटरसाइकिल खड़ी किए गए स्थान के आसपास रह वासियों से विस्तृत पूछताछ* किया गया, जिसके आधार पर संदेही आरोपी सोन सिंह उर्फ मोनू ध्रुव को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी की उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करना स्वीकार किया गया। कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी का मोटरसाइकिल क्र. CG22 M 9227 पुरानी इस्तेमाली कीमती लगभग ₹15,000 बरामद किया गया है तथा प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 09.01.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- सोन सिंह उर्फ मोनू ध्रुव उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिटकुली चौकी करहीबाजार

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment