अमन वर्मा बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, प्रकाश सिन्हा ने दी बधाई; प्रखर अग्रवाल को भी मिली नई जिम्मेदारी

BIRENDRA KUMAR SEN

January 30, 2026

अमन वर्मा बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, प्रकाश सिन्हा ने दी बधाई; प्रखर अग्रवाल को भी मिली नई जिम्मेदारी

बसना। भारतीय जनता युवा मोर्चा, महासमुंद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाई अमन वर्मा को भाजपा कार्यालय, महासमुंद में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने सौजन्य भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रकाश सिन्हा ने अमन वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की।

साथ ही श्री सिन्हा ने भाजयुमो के नवनियुक्त जिला महामंत्री भाई प्रखर अग्रवाल को दूरभाष के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनके समर्पण, निरंतर परिश्रम एवं युवा नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

प्रकाश ने कहा कि अमन वर्मा और प्रखर अग्रवाल जैसे ऊर्जावान युवाओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना भारतीय जनता युवा मोर्चा को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक सशक्त करेगा तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य प्रभावी रूप से संपन्न होगा।

इन दोनों नियुक्तियों को लेकर जिले भर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में संगठन का सराहनीय निर्णय बताया।

इस अवसर पर नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा एवं भाजपा नेता विजय पटेल उपस्थित रहे।

Share this content:

Leave a Comment