अखंड ब्राह्मण समाज पलारी की बैठक सम्पन्न, परशुराम प्रकट्य उत्सव की रूपरेखा तय

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 5, 2026


पलारी।अखंड ब्राह्मण समाज पलारी द्वारा गायत्री मंदिर पलारी में आयोजित बैठक में आगामी 19 अप्रैल और 24 अप्रैल को भगवान परशुराम प्रकट्य उत्सव मनाने की रूपरेखा तय की गई। समाज प्रमुख उमाशंकर मिश्रा अनिरुद्ध मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, सत्यनारायण शर्मा, मुकेश झा यशप्रभा पांडे एवं धीरज मिश्रा सहित समाज के पदाधिकारी के मार्गदर्शन में या निर्णय लिया गया कि समाज को एकदम संगठन में रखना है समाज के कोई व्यक्ति के सुख-दुख में शामिल होकर यथाशक्ति हर संभव में सहयोग प्रदान करना ब्लॉक में जितनी भी ब्राह्मण समाज के लोग हैं उन्हें संगठन में और जोड़कर संगठन को मजबूत करना हम सभी ब्राह्मण समाज को हर समय एकता एवं संगठन के माध्यम से बड़ा-बड़ा कार्य जहां हो रहे हैं वहां पर हमें सहयोग देना जिससे हमारी पहचान बनेगी और समाज की एकता अखंडता बरकरार रहेगी।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा आयोजन की सफलता के लिए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के प्रकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में हवन पूजन किया जाएगा, जबकि 24 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं सामाजिक, शासकीय तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का नाम चयन करना ऐसे विभिन्न मुद्दों में चर्चा हूई
इस अवसर पर नीलकमल शर्मा, टेकराम पांडे, विनय शर्मा, कैलाश तिवारी, मिथिलेश तिवारी, रिषभ चौबे, श्रवण तिवारी, महेश्वर, रामेश्वर मिश्रा, राहुल पांडे, राकेश त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। महिला प्रकोष्ठ से यशप्रभा पांडे, शीला शुक्ला, श्वेता पांडे, रोशनी शर्मा, प्रगति तिवारी, फाल्गुनी मिश्रा, किर्ती मिश्रा एवं श्रद्धा त्रिपाठी की उपस्थिति रही।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment