भटगांव 20 दिसम्बर 2024। अभिभाषक संघ भटगांव ने व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश निकसन डेविड लकड़ा का जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सी जे एम के पद पर पदोन्नत हो जाने पर भटगांव के अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन स्टॉफ के द्वारा पुष्पगुच्छ से भेंट कर बधाइयां दी। इस अवसर पर अभिभाषक संघ भटगांव के अध्यक्ष जगनथिया बंजारे ,सचिव डगेश्वर खटकर ,वरिष्ठ अधिवक्ता जगेसर लहरे,पूर्व अध्यक्ष रामसाय सिंह बघेल , यशपाल सिंह, जीवनलाल कुर्रे,रोहित बघेल,एस एल भारद्वाज,एम एल चन्द्रा,नन्द किशोर यादव सहित समस्त अधिवक्तगण एवं प्रस्तुतकार गीता प्रसाद कोशले सोभत,संदीप बर्मन , कोर्ट मोहर्रिर हेमचरण चौरगे,सोनी आदि कर्मचारीगण शामिल रहे।
Most recent
More
“इस तरह की खबरें बदलाव की शुरुआत होती हैं 🌱