धान खरीदी केंद्रों पर प्रशासनिक सख्ती एसडीएम और तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण

SARJU PRASAD SAHU

December 30, 2025

बलौदाबाजार । 29 दिसम्बर 2025 कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सोमवार को जिले में धान उपार्जन एवं संग्रहण केंद्रों का एसडीएम एवं तहसीलदारों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान धान स्टॉक, अभिलेखों तथा केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की गहन जांच की गई।

पलारी तहसील के धान खरीदी केंद्र वटगन, भाटापारा तहसील के खरीदी केंद्र ठेहका एवं तरेंगा, तहसील सिमगा के डोंगरिया, तहसील कसडोल के मुढ़ीपार तथा तहसील सोनाखान अंतर्गत गोलझार समिति के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया।

धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं बिचौलियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से संयुक्त टीम द्वारा लगातार समितियों एवं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का भी भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

#धानखरीदी #BalodabazarNews #PaddyProcurement #SDMInspection #ChhattisgarhNews #धानउपार्जन #GovernmentAction

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment