युवा कांग्रेस चुनाव में बढ़ी सक्रियता, छोटा चौहान ने दावेदारी को किया तेज

TEJASWI NATH SONI

April 1, 2026

बलौदा बाजार। जिले में भारतीय युवा कांग्रेस के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी अब तेजी से बढ़ती जा रही है। जिले भर में युवा नेताओं के बीच सक्रियता बढ़ गई है और विभिन्न पदों के लिए दावेदारी की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में युवा कांग्रेस के ब्लॉक मीडिया प्रभारी छोटा चौहान ने जिला युवा कांग्रेस बलौदा बाजार में अपनी दावेदारी को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

छोटा चौहान वर्तमान में कसडोल ब्लॉक से युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से संगठन की नीतियों और गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए छोटा चौहान लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है, जिसके चलते उनकी दावेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर बढ़ती हलचल के बीच छोटा चौहान की सक्रियता ने जिले की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में संगठनात्मक समीकरण किस दिशा में जाते हैं और चुनावी परिणाम किसके पक्ष में आते हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment