बलौदाबाजार में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई 4 ट्रैक्टर जब्त, राजस्व-खनिज-पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय

SARJU PRASAD SAHU

February 14, 2026

बलौदाबाजार। 14 फरवरी 2026 जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त किए।

कसडोल और पलारी में कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम दर्रा से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जब्त वाहन को थाना कसडोल के सुपुर्द किया गया है।

वहीं पलारी तहसील क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर थाना पलारी को सौंपा गया।

जिला टास्क फोर्स कर रही निगरानी

कलेक्टर के निर्देश पर जिले के रेत घाटों की कड़ी निगरानी की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम शामिल है। यह टीम नियमित रूप से औचक निरीक्षण और छापेमारी कर रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment