पलारी में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, समाधान सेल की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 16, 2026

पलारी, 16 फरवरी 2026।
पुलिस थाना पलारी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए “समाधान सेल” की शुरुआत की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लगातार आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में 16 फरवरी को समाधान सेल में मिली सूचना पर थाना पलारी पुलिस ने बालसमुंद तालाब पार पुलिया के पास घेराबंदी की। मौके पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3500 बताई जा रही है, जप्त की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईश्वर देवार (29 वर्ष), निवासी ग्राम छेरकापुर, थाना पलारी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से साझा करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment