समाधान सेल की कार्रवाई: ग्राम रसेडी में अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

January 20, 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा | 20 जनवरी 2026।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं अपराध नियंत्रण हेतु संचालित “समाधान सेल” लगातार प्रभावी सिद्ध हो रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20.01.2026 को समाधान सेल हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम ने ग्राम रसेडी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹3500 मूल्य की 35 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: देवक कोसले

उम्र: 53 वर्ष

निवासी: ग्राम रसेडी

थाना: सिटी कोतवाली

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से अवश्य दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment