आदर्श विवाह समारोह में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, 10 वरों ने लिया रक्तदान का संकल्प

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 5, 2026

पलारी। ग्राम देवसुन्द्रा में साहू समाज द्वारा एक प्रेरणादायक सामाजिक आयोजन होने जा रहा है। साहू समाज दतान परिक्षेत्र, भवानीपुर परिक्षेत्र, रोहांसी परिक्षेत्र, नगर साहू संघ पलारी एवं तहसील साहू संघ पलारी के संयोजकत्व में आदर्श विवाह कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इस पावन अवसर को और अधिक सेवा भाव से जोड़ते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि आदर्श विवाह में शामिल होने वाले वर-वधू जोड़ों में से 10 वरों ने स्वेच्छा से रक्तदान करने का संकल्प लिया है। विवाह जैसे शुभ अवसर पर मानव सेवा का यह संदेश समाज के लिए एक नई प्रेरणा बनेगा। आयोजकों का मानना है कि इस पहल से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना मजबूत होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न संगठन और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के रक्तदान करने की संभावना जताई जा रही है।

सिद्धेश्वर रक्तदान समिति पलारी के संयोजक जितेंद्र साहू ने बताया कि यह आयोजन न केवल साहू समाज बल्कि पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणादायक रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुसंस्कारी और आदर्श सामाजिक व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment