राम नवमी पर पलारी में निकाली जा रही भव्य रैली, जय श्री राम के नारों से गूंज रहा नगर

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 27, 2026


पलारी। राम नवमी के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 12 के हिंदू एकता परिवार तथा समस्त नगर पंचायत पलारी के तत्वावधान में शुक्रवार शाम भव्य रैली निकाली जा रही है। रैली में बड़ी संख्या में नगर के श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक उत्साह का परिचय दे रहे हैं।

डीजे की धुन पर युवा, महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक रैली में शामिल हैं। जय श्री राम के नारों के साथ युवा झूमते और थिरकते नजर आ रहे हैं। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रैली को आगे बढ़ा रहे हैं। कई स्थानों पर स्थानीय लोग रैली का स्वागत कर रहे हैं और भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं।

महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन की भव्यता और बढ़ गई है। आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था संभालते हुए रैली को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित कर रहे हैं। पूरे नगर में राम नवमी को लेकर उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment