गरियाबंद में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, हुआ भोग-भंडारे का आयोजन,

BHUPENDRA SINHA

April 3, 2026

गरियाबंद। शंकर जी के 11वें रुद्रावतार अंजनी पुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गरियाबंद नगर में भव्य शोभायात्रा एवं भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर का माहौल भक्तिमय हो उठा और जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

शोभायात्रा आजाद चौक वार्ड क्रमांक 2 से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई। डीजे धुमाल और भक्ति संगीत की गूंज के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते नगर भ्रमण करते रहे। यात्रा में भगवान भोलेनाथ की झांकी के साथ वानर सेना का विशेष आकर्षण रहा, जिसने लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य भोग-भंडारे की व्यवस्था भी की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस भव्य आयोजन का सफल संचालन नटखट ग्रुप युवा परिवार, आजाद चौक वार्ड नंबर 2 द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया, जिसमें नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिला।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment