
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
जशपुर। थाना पत्थलगांव पुलिस ने राह चलती युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ हर्षित यादव (22 वर्ष), निवासी महुआ टोली, थाना पत्थलगांव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में राह चलती लड़कियों व महिलाओं से अभद्र हरकत करता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है और उसकी तलाश जारी है।
थाना पत्थलगांव में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 78 एवं 79 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस का बयान:
थाना प्रभारी ने बताया कि समाज में असामाजिक गतिविधियों और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।