बारनवापारा के 21 गांवों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने उतरीं बिलाईगढ़ विधायक: कलेक्टर से मुलाकात कर प्रमुखता से रखीं मांगें

BIRENDRA KUMAR SEN

November 6, 2026

बारनवापारा के 21 गांवों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने उतरीं बिलाईगढ़ विधायक: कलेक्टर से मुलाकात कर प्रमुखता से रखीं मांगें

बलौदाबाजार। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित वनांचल क्षेत्र बारनवापारा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं एवं जायज मांगों को लेकर बिलाईगढ़ विधायक ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय बलौदाबाजार में कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बारनवापारा के ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से कलेक्टर महोदया के समक्ष रखा और शीघ्र सकारात्मक पहल कर निराकरण का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि बारनवापारा क्षेत्र के 21 गांवों के ग्रामीण गत 1 नवंबर 2026 से अपनी बुनियादी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी ये ग्रामीण पक्की सड़क, 24 घंटे बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी प्राथमिक सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

विधायक ने ग्रामीणों की पीड़ा और समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी हमारे वनांचल के लोगों को बिजली, सड़क और नेटवर्क के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। बारनवापारा के इन 21 गांवों के ग्रामीण भी सम्मानपूर्वक जीवन जीने और बुनियादी सुविधाएं पाने के हकदार हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि “यह लड़ाई केवल 21 गांवों की भौतिक मांगों की नहीं है, बल्कि यह उनके सम्मान, अधिकार और बेहतर भविष्य की लड़ाई है। ग्रामीणों के हक और अधिकार की इस लड़ाई में मैं उनके साथ हर कदम पर मजबूती से खड़ी हूं।”

मुलाकात के दौरान कलेक्टर महोदया ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment